(ASSAM, India)
‘परिष्कार अरू सेउज असोम खाजगोटा अभिजान’ शुरू करने के मौके पर मुख्यमंत्री ने ट्वीट किया, ‘मैं स्वच्छ असम अभियान में प्रधानमंत्री मोदी के कदमों पर नहीं चल रहा हूं बल्कि महात्मा गांधी से प्रेरित हूं। मैं कल्याणी संघ (एक सामाजिक संगठन) से तब जुड़ा जब मैं 1951 में स्कूल का छात्र था और जोरहाट में सफाईकर्मियों की कॉलोनी में सफाई की थी।’ उन्होंने कहा, ‘जब मैं मुख्यमंत्री बना, मैंने झाड़ू लिया और 2012 में स्वच्छ गुवाहाटी अभियान में गुवाहाटी की सड़कों को साफ किया। इसके बाद मैंने स्वच्छ असम अभियान में हिस्सा लिया जो गुवाहाटी में 5 अक्तूबर 2014 को हुआ।’
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।