(Rajasthan, India)
जयपुर जिले के चैमूं कस्बे में आज सुबह से ही मौसम का बदला हुआ मिजाज नजर आया। जिसके चलते कस्बे में सुबह से ही झमाझम बारिश हो रही थी। बेमौसम हुई इस बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई। किसानों की मूंगफली की फसल पक कर तैयार है। जिसकों बेचने के लिए किसान मंडी में आने लगे है। ऐसे में इस समय हुई बारिश से किसानों को बड़ा खामियाजा उठाना पड़ रहा है। किसानों का माल मंडी में खुले में रखा होने की वजह से भीग रहा है जिससे किसानों को भारी नुकसान हो रहा है। जायल कस्बे सहित आस-पास के इलाके में बुधवार सुबह से ही रुक-रुक कर बारिश का दौर रहा। इससे किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। बारिश के कारण किसानों की फसल जमीदोज हो गई। जिसमें बाजरे, मोठ और मूंग की फसल चैपट हो गई। इससे किसानों के चहरों पर मायूसी छा गई। बूंदी में सोमवार देर रात को अचानक आई बारिश और अंधड़ ने लोगो को हैरान और परेशान कर दिया। बारिश के कहर से सोयाबीन, गवार फली, धान, मक्का, आदि फसलों का भारी नुकसान सामने आया है। अचानक मौसम में आए बदलाव के कारण कई क्षेत्रों में किसानों की फसलों को नुकसान होने की जानकारी मिली है। जिला कलक्टर ने तहसीलदारों के माध्यम से फसलों को हुए नुकसान का सर्व कराने के निर्देश दिए है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।