जेएंडके: कठुआ जिले में सीमावर्ती क्षेत्रों से 10 हजार से अधिक लोग हटाए गए
(JAMMUandKASHMIR, India) एक सरकारी प्रवक्ता ने कहा कि कठुआ जिले में सीमावर्ती क्षेत्रों के 10 हजार से अधिक निवासियों को वहां से निकालने तथा उन्हें राहत शिविरों में पहुंचाने के लिए छह अक्तूबर को मिशन हिफाजत शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि इन लोगों को राहत शिविरों में सभी सुविधाएं प्रदान की गयी हैं तथा विशेष सेवाएं भी उपलब्ध करायी जा रही हैं। मवेशियों के लिए रोजाना चिकित्सा शिविर लगाए जा रहे हैं। पाकिस्तानी सैनिकों द्वारा संघर्ष विराम उल्लंघन एवं सीमापार से गोलीबारी के आलोक में करीब 57 गांवों के 10 हजार से अधिक निवासी शिविरों में ठहरे हुए हैं। जम्मू क्षेत्र के जम्मू, सांबा, कठुआ और पुंछ जिलों में एक अक्तूबर से पाकिस्तान द्वारा अंतरराष्ट्रीय सीमा पर गोलीबारी एवं गोलाबारी किए जाने से आठ लोगों की जान जा चुकी हैं और 94 लोग घायल हुए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।