आंध्र प्रदेश में ‘हुदहुद’ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 26 हुई
(ANDHRAPRADESH, India) एक और शख्स की मौत की सूचना मिलने के बाद यह संख्या 26 तक पहुंची। आंध्र प्रदेश सरकार की ओर से स्थापित राहत शिविरों में 1.35 लाख से ज्यादा लोगों को रखा गया है। ‘हुदहुद’ से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए विशाखापत्तनम में बारिश से जुड़ी घटनाओं में सर्वाधिक 16 लोगों की मौत की सूचना है। राज्य आपदा प्रबंधन विभाग की तरफ से जारी एक बयान में कहा गया कि पड़ोस के विजयनगरम जिले में आठ जबकि श्रीकाकुलम में दो लोग मारे गए। बयान में कहा गया कि 1.35 लाख लोगों को राहत शिविरों में रखा गया है जबकि 6,85,000 लोगों को शिविरों में भोजन मुहैया कराया जा रहा है। बीते रविवार को 180 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आए ‘हुदहुद’ और उसके असर से हुई भारी बारिश ने विशाखापत्तनम, विजयनगरम और श्रीकाकुलम में भारी तबाही मचाई थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।