चक्रवात प्रभावित क्षेत्र में जरूरी वस्तुएं निशुल्क मुहैया कराएगी आंध्र सरकार
(ANDHRAPRADESH, India) आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि चक्रवात प्रभावित जिलों में उचित मूल्य की सभी सरकारी दुकानों पर आवश्यक वस्तुएं लोगों को मुफ्त मुहैया कराई जाएंगी। एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया कि मुख्यमंत्री ने विशाखापत्तनम ग्रामीण, विजियानगरम और श्रीकाकुलम जिलों का दौरा किया। विज्ञप्ति में आंध्र प्रदेश सरकार के सलाहकार (संचार) के हवाले से कहा गया कि मुख्यमंत्री रात में सड़क किनारे एक बस में सोते हैं और दिन में लगभग 20 घंटे काम कर रहे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।