(BIHAR, India)
आंध्रप्रदेश और उड़ीसा के बाद बिहार के विभिन्न जिलों में हुदहुद तूफान का असर देखा जा रहा है। तूफान का सबसे अधिक प्रभाव उत्तर बिहार के मुजफ्फरपुर, मधुबनी और दरभंगा जिलों में देखने को मिला। जहां 3 लोगों की मौत हो गई। वही कई मकान ढह गए। बिहार में आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार मुजफ्फरपुर में आकाशीय बिजली गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गई है। जबकि मधुबनी और दरभंगा में बारिश और तेज हवा के कारण घर की दीवार गिरने से एक-एक व्यक्ति की मौत हो गई है। मधुबनी जिले के बेनीपट्टी प्रखंड के अकुली गांव में 75 से ज्यादा मकान गिर गए हैं। जबकि कई मकानों को आंशिक क्षति पहुंची है। दूसरी तरफ विशाखापट्टनम में 3 दिन पहले आए चक्रवाती तूफान के बाद बुधवार को जनजीवन धीरे-धीरे पटरी पर लौटने लगा है। आंध्र के मुख्यमंत्री चंद्राबाबू नायडू ने कहा कि प्रभावित जिलों के 9 लाख परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के जरिए मुफ्त राशन दिया जाएगा। हर परिवार को 25 किलोग्राम चावल, पांच लीटर कैरोसिन, तीन किलोग्राम चीनी, एक किलोग्राम ताड़ का तेल, तीन किलोग्राम आलू और एक किलोग्राम प्याज उपलब्ध कराया जाएगा।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।