(AkorhiGola, Rohtas)
खेत में बकरी आ जाने से नाराज दबंग युवक ने एक महादलित किशोर को तेल छिड़ककर जिंदा जला दिया। बुरी तरह झुलसे किशोर की बिक्रमगंज रेफरल अस्पताल में मौत हो गयी। घटना काराकाट थाना के मोहनपुर गांव की है। जानकारी के मुताबिक जिउत राम का चैदह वर्षीय पुत्र सांई राम अपनी बकरी चराने बधार में गया था। इसी बीच उसकी बकरी दबंग युवक कुलकुल कुमार के खेत में धान चरने लगी। ये देखकर उसने सांई राम को दो-तीन तमाचे जड़ दिये। परिजनों का कहना है कि पिटाई होने के बाद सांई राम अपने घर आ गया। इसके बाद कुलकुल कुमार ने साईराम के घर पहुंचकर उसी के घर में रखा हुआ कैरासिन छिड़क कर उसे आग लगा दी, इससे वो बुरी तरह झुलस गया। आनन फानन में परिजन उसे इलाज के लिए रैफरल अस्पताल बिक्रमगंज लाये, जहां उसकी मौत हो गई।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।