झारखंड में महागठबंधन को लेकर हुई सहयोगी दलों की अहम बैठक,
(JHARKHAND, India) आगामी विधानसभा चुनाव में महागठबंधन का नेतृत्व झामुमो करेगा। ये कहना है जलसंसाधन मंत्री और राजद नेता अन्नपूर्णा देवी का। उन्होंने चुनावों में राजद का स्टैंड क्लियर करते हुए कहा कि महागठबंधन की रुपरेखा जल्द तैयार कर ली जाएगी। महागठबंधन को लेकर बैठक भी हुई, लेकिन इसमें अंतिम निर्णय नहीं किया जा सका। बैठक में राजद की ओर से झारखंड चुनाव में 25 सीटों की मंाग की गई। अन्नपूर्णा देवी स्वच्छता अभियान कार्यक्रम में हिस्सा लेने झुमरी तिलैया आई थी। जहां मीडिया से बातचीत में उन्होंने ये बात कही। इस दौरान अन्नपूर्णा देवी ने शहर में झाड़ू निकालकर सफाई भी की और लोगों से घर का आसपास का इलाका साफ रखने की अपील की।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।