रुद्राक्ष की हत्या के आरोपी अंकुर की तलाश में जुटी पुलिस
(Digod, Kota) कोटा में रूद्राक्ष अपहरण हत्या मामले में पुलिस अब तक आरोपी अंकुर पाडिया को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। वहीं गिरफ्तारी में हो रही देरी से जहां पुलिस भारी मशीनरी के साथ छापमार कार्रवाई कर रही है। सैकडों पुलिसकर्मी आरोपी की तलाश में लगाए गए हैं। वहीं इस हत्या के बाद समाज का हर तबका इस अपहरण और हत्या मामले की निदां कर रहा है। कोटा अभिभाषक परिषद ने बैठक कर आरोपी की गिरफ्तारी होने के बाद पैरवी नहीं करने का निर्णय लिया है। कोटा का कोई भी वकील आरोपियों की पैरवी नहीं करेगा वहीं फरियादी पक्ष यानी रूद्राक्ष के परिवार वालों को कानून मदद निशुल्क मुहैया करवाएगी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।