(JAMMUandKASHMIR, India)
कश्मीर में बीते दिनों आतंकी संगठन आईएसआईएस के झंडे लहराए जाने की घटना के बाद से सेना चिंता में है। सेना के एक आला अधिकारी ने कहा कि कश्मीर में आईएसआईएस के झंडे लहराया जाना चिंता की बात है और सुरक्षा एजेंसियों को इस पर सर्वाधिक ध्यान देने की जरूरत है ताकि घाटी के युवकों को जिहादी संगठन में शामिल होने के प्रलोभन से बचाया जा सके। सेना की 15 कोर के जनरल ऑफिसर कमांडिंग लेफ्टिनेंट जनरल सुब्रत साहा ने यह बात कही।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।