(Anakapalle, Visakhapatnam)
नायडू ने विशाखापत्तनम में कहा, ‘एकबार यह (चक्रवात राहत) समाप्त हो जाए तो हम विशाखापत्तनम के लिए नयी योजना तैयार कर रहे हैं। न सिर्फ पौध रोपण। मैं विशाखापत्तनम के लिए नयी दृष्टि पर भी काम कर रहा हूं। मैं दुनियाभर से सर्वश्रेष्ठ सलाहकारों की सेवा लेने जा रहा हूं जिन्होंने दुनिया में इसी तरह के शहरों का प्रबंधन किया।’’ उन्होंने कहा, ‘जो प्रधानमंत्री ने कल कहा-सभी तरह से हमारी मदद करने के लिए-। एक अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल ‘स्मार्ट सिटी’ को विकसित करने के लिए आएगा। मैं उसके लिए सर्वश्रेष्ठ कंसल्टेंट की सेवा लूंगा।’’ गौरतलब है कि गत रविवार को आए चक्रवातीय तूफान ने विशाखापत्तनम में भारी तबाही मचाई है। विशाखापत्तनम उन तीन शहरों में था (दो अन्य इलाहाबाद और अजमेर) जिन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की हालिया अमेरिका यात्रा के दौरान ‘स्मार्ट सिटी’ के तौर पर विकसित करने के लिए अमेरिकी मदद पर चर्चा हुई थी। नायडू ने याद दिलाया कि मोदी ने भी विशाखापत्तनम के सौंदर्यीकरण के बारे में चर्चा की थी जब उन्होंने हाल में बंदरगाह नगरी की यात्रा की थी। नायडू ने कहा कि वह शहर में भूदृश्य निर्माण पर काम कर रहे हैं।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।