सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट ट्विटर की उपाध्यक्ष वैश्विक मीडिया कैटी जैकब स्टेनटन ने शनिवार को कहा कि भारत कंपनी के लिए सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि कंपनी भारत में और अधिक निवेश कर रही है। स्टेनटन का यह बयान भारत में इंटरनेट के बढ़ते इस्तेमाल के बीच आया है। उद्योग संगठन आईएएमएआई के अनुमान के अनुसार इस के आखिर तक भारत इंटरनेट उपभोक्ताओं की संख्या के लिहाज से अमेरिका को पीछे छोड़ देगा। स्टेनटन ने दिल्ली में एक समिट में कहा, श्भारत हमारे लिए बड़ा बाजार है। यह हमारे सबसे तेजी से बढ़ते बाजारों में से एक है। हम यहां और अधिक निवेश करेंगे।श्
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।