रेणु खट्टर बनीं फेडरल रिजर्व बैंक की प्रमुख
(India)
अमेरिका में भारतीय मूल की रेणु खट्टर को डलास के फेडरल रिजर्व बैंक के निदेशक बोर्ड का प्रमुख बनाया गया है। ह्यूस्टन विश्वविद्यालय (यूएच) की अध्यक्ष रह चुकीं रेणु 2011 में बैंक के बोर्ड में शामिल हुई थीं और इसके दो साल बाद उन्हें उप प्रमुख नियुक्त किया गया था। रेणु का जन्म उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हुआ था। रेणु यूएच सिस्टम की चांसलर भी रह चुकी हैं। वह यूएच सिस्टम की पहली महिला चांसलर रहीं और पहली ऐसी भारतीय प्रवासी हैं, जिन्होंने अमेरिका के इस समग्र शोध विश्वविद्यालय का नेतृत्व किया है। रेणु ने कहा कि मैं यह अवसर पाकर उत्साहित और सम्मानित महसूस कर रही हूं। मैं बोर्ड के प्रमुख के तौर पर डलास फेडरल रिजर्व बैंक के प्रतिभावान और समर्पित सदस्यों के साथ काम करने व उनकी महत्वपूर्ण मौद्रिक नीति संबंधी चर्चा का हिस्सा बनने के लिए उत्सुक हूं।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।