(India)
जोड़ियां मिलाने वाली एक साइट शादी डॉट कॉम द्वारा कराए गए इस सर्वेक्षण में कहा गया है कि 63 प्रतिशत अविवाहित भारतीय महिलाओं और 56 प्रतिशत अविवाहित पुरुषों ने माना है कि उनके रिश्ते को जीवंत बनाए रखने में देशव्यापी मोबाइल फोन ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इस सर्वेक्षण में केवल 25 प्रतिशत महिलाओं ने मिलने को और मात्र 12 प्रतिशत ने कंप्यूटर को रिश्तों की गर्माहट बनाए रखने के लिए विकल्प के तौर पर चुना। इस सर्वेक्षण में यह भी जानने का प्रयास किया गया कि प्रेमी युगल वर्तमान में बातचीत के लिए किस माध्यम का प्रयोग करते हैं। तब 39 प्रतिशत महिलाओं ने मोबाइल फोन, 32 प्रतिशत ने मिलने-जुलने और 28 प्रतिशत ने कंप्यूटर को चुना। इसी बात को जब अविवाहित पुरुषों से पूछा गया तब उनमें से 43 प्रतिशत ने मोबाइल फोन, 32 प्रतिशत ने कंप्यूटर और 25 प्रतिशत ने मिलने का विकल्प चुना। इस सर्वेक्षण में ‘फेसबुक’ और ‘व्हाट्सएप’ जैसे मोबाइन एप्स प्रेमी जोड़ों को सबसे ज्यादा पसंद आने वाले एप हैं। शादी डॉट कॉम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीओओ) गौरव रक्षित ने कहा, ‘इस सर्वेक्षण में वर्तमान समय में रिश्तों में मोबाइल फोन की अहमियत सामने आई है।’
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।