ऑटो गियर शिफ्ट वाले ट्रक लॉन्च करेगी टाटा मोटर्स
(India) टाटा मोटर्स के कार्यकारी निदेशक (वाणिज्यिक वाहन) रवि पिशारोदी ने जानकारी दी। उन्होंने कहा, ‘हम अपने प्राइमा ट्रक, जेनन एक्सटी पिकअप ट्रक तथा हल्के वाणिज्यिक वाहन अल्ट्रा जैसे वाहनों में एएमटी प्रौद्योगिकी लगाने पर विचार कर रहे हैं। ये अगले वित्त वर्ष में बाजार में आ सकते हैं।’ उल्लेखनीय है कि कंपनी घरेलू वाणिज्यिक वाहन बाजार में 60 प्रतिशत से अधिक हिस्सेदारी है और वह फिलहाल अपनी खुद की एएमटी प्रौद्योगिकी के विकास में लगी है। कंपनी ने हाल ही में अपनी सेडान कार जेस्ट में यह प्रौद्योगिकी लागू की है। उन्होंने कह कि टाटा मोटर्स इस प्रौद्योगिकी को देश में ही विकसित करने पर काम कर रही है ताकि लागत को कम रखा जा सके। टाटा मोटर्स के प्रमुख (वाणिज्यिक वाहन अभियांत्रिकी) ए के जिंदल ने कहा, ‘हम यह आयात के जरिये भी कर सकते थे लेकिन हम अपने आपूर्तिकर्ताओं के साथ इस प्रौद्योगिकी का विकास कर रहे हैं ताकि इसे उचित लागत पर उपलब्ध कराया जा सके।’ वाणिज्यिक वाहनों में इस प्रौद्योगिकी के फायदों के बारे में पूछे जाने पर जिंदल ने कहा, ‘मैन्युअल ट्रांसमिशन की तुलना में यह बेहतर ईंधन दक्षता प्रदान करती है और क्लच लाइफ भी बढ़ती है। इससे उपभोक्ताओं की बचत बढ़ती है।’ इसके साथ ही यह चालकों के लिए भी अच्छी है। जिंदल ने कहा कि कंपनी तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) व दो ईंधनों से चलने वाले वाहनों के विकास पर भी काम कर रही है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।