(India)
रिवरसिम्पल के फाउंडर और पेशे से इंजीनियर ह्यूगो स्पॉवर्स और उनकी टीम कार बनाने और उन्हें बेचने के पूरे बिजनेस मॉडल को बदल देने के लिए लगातार कोशिश कर रही है। ह्यूगो स्पॉवर्स कहते हैं, आमूलचूल बदलाव करने वाली तकनीक तभी कारगर हो सकती है जब यह एक नए बिजनेस मॉडल के साथ आए। कारोबारी होने के अलावा ह्यूगो मोटरस्पोर्ट में खासी दिलचस्पी रखते हैं और पहले से चली आ रही चीजों को चुनौती देने के लिहाज से वे नए नहीं हैं। वे हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली लाइफकार परियोजना पर काम चुके हैं। लेकिन स्पॉवर्स के काम को उनके प्रोटोटाइप के जरिए और बेहतर तरीके से समझा जा सकता है। ह्यूगो बताते हैं, ष्पिछले सौ सालों में कम्बस्टन इंजन के लिए डिजाइन की गई गाडि़यों में हाइड्रोजन ईंधन का सिस्टम फिट किए जाने की कोशिश की जाती रही लेकिन हमने हाइड्रोजन फ्यूल को ध्यान में रखते हुए ये कार डिजाइन की है। इस तकनीक में गाड़ी के पिछले हिस्से में रखे गए एक टैंक से कम्प्रेस्ड हाइड्रोजन कार के अगले भाग में रखे फ्यूल सेल तक जाती है। यह फ्यूल सेल कम्प्रेस्ड हाइड्रोजन को बिजली में बदल देती है। इस बिजली से कार के चारों मोटर चलते हैं। ये मोटर कार के चारों पहियों के साथ जुड़े हुए हैं। इस तकनीक की वजह से रिवरसिंपल को गाड़ी में गियरबॉक्स लगाने की झंझट से छुटकारा मिल गया। अब ड्राइवर डैशबोर्ड पर लगे बटंस को दबाकर गाड़ी को आगे, पीछे या न्यूट्रल में कर सकता है। ह्यूगो कहते हैं, इस गाड़ी में चक्कों को छोड़कर घूमने वाली और कोई चीज नहीं है। इस गाड़ी में धातु से धातु के संपर्क वाली कोई बात नहीं है। किसी तरह के लुब्रीकेंट की जरूरत भी नहीं है। ह्यूगो स्पॉवर्स की ये कार ब्रेक लगाने पर भी बिजली पैदा कर सकती है जिसे स्टोर करके रखा जाना है। हालांकि इस कार का अंतिम डिजाइन अभी तय नहीं है लेकिन इसके प्रोटोटाइप का वजन 520 किलो है। स्पॉवर्स का दावा है कि 12 फुट लंबी ये कार जीरो से 50 किलोमीटर प्रति मील की रफ्तार पकड़ने में आठ सेकेंड का वक्त लेगी और फुल टैंक होने पर यह 300 किलोमीटर का सफर तय करेगी। यह कार 2017 के मध्य तक सड़कों पर उतारी जा सकती है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।