दिसंबर से शुरू होगी पीएफ की ऑनलाइन निकासी
(India)
कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) दिसंबर से भविष्य निधि जमा की निकासी दावे के लिए ऑनलाइन सुविधा शुरू करने जा रहा है। इससे इसके निपटान की प्रक्रिया में तेजी आएगी और इसका लाभ पांच करोड़ से अधिक खाताधारकों को मिलेगा। वर्तमान में कर्मचारी भविष्य निधि संगठन के पीएफ खाताधारकों को रिटायरमेंट के बाद पीएफ निकालने के दावों के लिए कागजी आवेदन करना होता है। ऑनलाइन आवेदन से ईपीएफओ इस तरह के दावों का निपटान तीन दिन में कर सकेगा। सूत्रों के अनुसार ऐसे सभी अंशधारक जिनका पीएफ व बैंक खाता आधार नंबर से जुड़ा है, इस सुविधा का लाभ उठा पाएंगे। फिलहाल सदस्यों को पैसे प्राप्त करने में कागजी कार्रवाई के बाद भी कई दिन और कई बार तो महीनों लग जाते हैं।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।