शाम 4 बजे तक डीडीए की वेबसाइट पर अपलोड होंगे नाम
(India)

दिल्ली डिवेलपमेंट अथॉरिटी की मेगा हाउसिंग स्कीम 2014 ड्रा पूरा हो गया है। करीब 3 घंटे में यह ड्रॉ पूरा हुआ। डीडीए ने बताया है कि जीतने वाले आवेदकों के नाम शाम 4 बजे तक डीडीए की वेबसाइट पर अपलोड कर दिए जाएंगे। डीडीए की प्रक्रिया के तहत सीड नंबर जज और विशेषज्ञ समिति के 3 सदस्यों ने चुने। इन सदस्यों में दिल्ली हाई कोर्ट की पूर्व जज मंजू गोयल, आईआईटी प्रफेसर अंजू कुमार और इंफर्मेशन डायरेक्टर महेश चंद्रा शामिल थे।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।