भारत-अमेरिका व्यापारिक संबंध आगे बढ़ाने पर राजी
(India)

विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) में खाद्य सुरक्षा को लेकर स्थायी समाधान तक पहुंचने पर भारत व अमेरिका के बीच बनी सहमति अब दोनों के व्यापारिक संबंधों में और आगे बढ़ती दिखाई दे रही है। दोनों देश कृषि उत्पादों की बाजार पहुंच बढ़ाने और वीजा से जुड़े मुद्दों पर बातचीत आगे जारी रखने को राजी हो गए हैं। यह चर्चा मंगलवार को भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड पॉलिसी फोरम (टीपीएफ) की बैठक में हुई। इस बैठक में भारत की तरफ से वाणिज्य व उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण और अमेरिका के व्यापार प्रतिनिधि माइकल फ्रोमैन ने हिस्सा लिया। अमेरिका भारत के सामाजिक सुरक्षा मसले पर भी सूचनाओं की समीक्षा करने को राजी हो गया है। बैठक के बाद जारी संयुक्त बयान में कहा गया है कि दोनों देश भारतीय पेशेवरों की अमेरिका में पहुंच आसान बनाने के मुद्दे पर भी विचार करने के लिए तैयार हैं। दोनों के बीच पेटेंट से जुड़े मसलों पर भी चर्चा हुई।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।