भारतीय अर्थव्यवस्था के आएंगे अच्छे दिन!
(India)
भारतीय अर्थव्यवस्था अच्छे दिनों की ओर बढ़ रही है। अगले एक से दो साल में तेज विकास और कम महंगाई (गोल्डीलॉक) का दौर शुरू होने वाला है। इसके चलते वर्ष 2016 में भारत एशिया की सबसे तेज रफ्तार अर्थव्यवस्था बन सकता है। ग्लोबल वित्तीय सेवा फर्म नोमुरा ने अपने नवीनतम आकलन को कुछ इसी तरह पेश किया है। फर्म ने उम्मीद जताई है कि भारत में उत्पादकता बढ़ाने वाले आर्थिक सुधार होंगे। इसकी बदौलत साल 2015 के दौरान आर्थिक विकास दर में 6.4 प्रतिशत की बढ़ोतरी का अनुमान है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।