न्यायालय के आदेश की अवमानना में नौ माह से तिहाड़ में बंद सहारा प्रमुख सुब्रत राय की अर्जी पर सुप्रीम कोर्ट शुक्रवार को सुनवाई करेगा। बीमारी का हवाला देकर रिहाई की गुहार लगाते हुए सुब्रत ने अदालत से अपने होटलों को बेचने के लिए न्यूयार्क और लंदन जाने की इजाजत भी मांगी है। सेबी की अर्जी पर पर भी इसी दिन सुनवाई होगी। सेबी का आरोप है कि सहारा की मंशा लंदन और न्यूयार्क के होटल बेचने की नहीं है।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।