12 लाख बल्ब से सजाया मॉल, बनाया विश्व रिकार्ड
(India) गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने शुक्रवार को अपने बयान में कहा कि करीब 75 मील लंबी रंग-बिरंगी लाइट्स के तारों को फैला दिया गया है। इसे क्रिसमस ट्री का आकार दिया गया है, जिसके चारों तरफ उपहार टांगे गए हैं। केनबरा मॉल में एलईडी लाइटों से बनी यह आकृति लाइटों से बनी दुनिया की सबसे बड़ी आकृति है।
वकील डेविड रिचर्ड ने केनबरा लाइट शो का आयोजन सेना के वालिंटियर्स की मदद से किया है। स्थानीय बिजली कंपनी ने इस शो के लिए निशुल्क बिजली का प्रबंध किया है। शो में आने वाले लोगों से किसी तरह का शुल्क नहीं लिया जा रहा है। गौरतलब है कि एक साल पहले रिचर्ड ने अपने घर को करीब पांच लाख बल्बों से सजा कर सबसे अधिक क्रिसमस लाइट्स लगाने का रिकॉर्ड बनाया था। इस बार उसने 1,194,380 बल्ब इस्तेमाल किए हैं। केनबरा लाइट शो की सजावट गत बुधवार से शुरू हुई थी।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।