कंपनी की ओर से जारी नई रेट लिस्ट के मुताबिक, जयपुर के साथ राजस्थान के अन्य शहरों में भी सीएनजी की कीमतें बढ़ी हैं। कोटा, रावतभाटा और बारां समेत कुछ शहरों में सीएनजी के दाम 105 से 106 रुपये प्रति किलोग्राम के बीच हैं।
राजस्थान के सात शहरों में टोरेंट करती है सप्लाई
टोरेंट कंपनी राजस्थान में जयपुर, अलवर, नीमराणा, कोटा, बारां, धौलपुर और रावतभाटा में सीएनजी की सप्लाई करती है। कीमतों में बढ़ोतरी के बाद इन क्षेत्रों में सीएनजी से वाहन चलाने वाले लोगों पर खर्च का बोझ बढ़ेगा।
दो महीने में तीन बार बढ़ाए दाम
टोरेंट कंपनी ने पिछले दो महीने में तीसरी बार सीएनजी की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इससे पहले 6 अक्टूबर की रात को 2 रुपये प्रति किलो और फिर 1 नवंबर को 2 रुपये की बढ़ोतरी की गई थी। अब शनिवार देर रात फिर 2 रुपये प्रति किलोग्राम का इजाफा किया गया है। इस तरह दो महीने में सीएनजी के दाम कुल 6 रुपये प्रति किलो बढ़ चुके हैं।
इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।