आसान हुआ सोेने का आयात
(India)
सरकार ने गोल्ड के इंपोर्ट पर लगी पाबंदियों में ढील देते हुए 80ः20 योजना को खत्म कर दिया। योजना खत्म होने से गोल्ड का इंपोर्ट करने पर इसका कुल 20 फीसदी एक्सपोर्ट करने की शर्त खत्म हो जाएगी। गौरतलब है कि 80ः20 योजना के तहत गोल्ड का नया ऑर्डर देने से पहले इंपोर्टेड गोल्ड में से 20 फीसदी गोल्ड का आभूषणों के रूप में एक्सपोर्ट करना जरूरी था। एक अधिकारी के मुताबिक, हमारा भरोसा है कि इस कदम से मार्केट में गोल्ड ज्यादा मात्रा में आएगा। सूत्रों के मुताबिक, सरकार ने यह कदम गोल्ड की तस्करी रोकने के लिए उठाया है। इससे काफी मात्रा में विदेशी मुद्रा बाहर जा रही थी।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।