आज शाम तक उड़ान भरने लगेंगे स्पाइसजेट के विमान
(India)
आर्थिक तंगी से जूझ रही एयरलाइन कंपनी स्पाइसजेट की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। तेल कंपनियों ने स्पाइजेट से बकाया राशि के भुगतान की मांग करते हुए क्रेडिट पर और ईंधन आपूर्ति करने से इन्कार कर दिया है। आज सुबह से स्पाइजेट का एक भी विमान उड़ान नहीं भर सका है। इस वजह से बुधवार सुबह अपनी पहले से बुक फ्लाइट लेने के लिए पहुंचे यात्रियों को परेशान होना पड़ा। इस बीच स्पाइस जेट के सीओओ संजीव कपूर ने दावा किया है कि शाम चार बजे तक स्थिति सामान्य कर ली जाएगी। बयान जारी कर स्पाइस जेट ने सभी यात्रियों को यह आश्वासन दिया है। गौरतलब है कि तेल कंपनियों ने अब तक स्पाइसजेट को दो-सप्ताह के लोन सुविधा के आधार पर जेट ईंधन की सप्लाई फिर से शुरू करने के संबंध में फैसला नहीं किया है। उधर, एयरलाइन के प्रवक्ता ने कहा कि ऑपरेशन जल्द सामान्य हो जाएगा। लेकिन तेल कंपनियों ने स्पष्ट किया है कि तुरंत बकाया भुगतान के बाद ही स्पाइसजेट को ईंधन आपूर्ति बहाल की जाएगी।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।