हिन्दी भाषा बोलने समझने वालों के लिए Spice ने लॉन्च किया स्मार्टफोन 'ड्रीम उनो एच'
(India) इस स्मार्टफोन के सभी फीचर हिन्दी में हैं। स्पाइस मोबिलिटी इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रशांत बिन्दल ने यहां फोन बाजार में उतारने की औपचारिक घोषणा करते हुए संवाददाताओं को बताया कि हिन्दी भाषी आबादी को एक वास्तविक फोन की जरूरत थी जो उन्हें स्मार्टफोन की विभिन्न विशेषताओं से वास्तविक साक्षात्कार कराए। उन्होंने कहा कि अभी तक हिन्दी फीचर्स में आ रहे मोबाइल फोन अधूरा अनुभव दे रहे थे और उम्मीद है कि ड्रीम उनो इस कमी को पूरा करेगा। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, राजस्थान समेत पांच राज्यों की आबादी लगभग 50 करोड़ है जो कि बहुत बड़ा बाजार है। कम्पनी इस पर ध्यान केन्द्रित करेगी। बिन्दल ने बताया कि मोबाइल फोन में उपभोक्ता इंटरनेट पर जो भी चीजें देखना चाहेंगे वह उन्हें हिन्दी में उपलब्ध होगी। सभी तरह के सर्च और गूगल मैप वगैरह भी हिन्दी में ही दिखेंगे। कम्पनी बाद में बांग्ला, गुजराती और तेलुगू भाषी लोगों के लिये भी ऐसा ही फोन लाएगी।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।