(India)
तेल विपणन कंपनियों द्वारा कंपनी के विमानों को ईंधन देने से इनकार करने के बाद से उसकी 150 से अधिक उड़ानें रद्द हुईं और कम किराए वाली इस विमानन कंपनी को बुधवार शाम जेट ईंधन खरीदने के लिए तीन करोड़ रुपये का भुगतान करना पड़ा। हवाईअड्डा सू़त्रों ने कहा कि अब तक परिचालन पहले से तय समयसारणी के मुताबिक चल रहा है। सुबह 10 बजे तक दिल्ली से विमानन कंपनी के विमानों ने मुंबई, जयपुर, पोर्ट ब्लेयर, कोच्चि और वाराणसी के लिए पांच उड़ाने भरी हैं। विमानन कंपनी को आज थोड़ी राहत मिली। स्पाइसजेट की उड़ानें करीब 10 घंटे के लिए बंद रहीं जिसके बाद उसने तेल कंपनियों को तीन करोड़ रुपये का आंशिक भुगतान किया, जिससे आंशिक परिचालन बहाल करना संभव हुआ। कंपनी ने 243 सूचीबद्ध उड़ानों में से कल शाम चार बजे के बाद से 75 उड़ानों के परिचालन का दावा किया है। स्पाइसजेट के मूल प्रवर्तकों में से एक अजय सिंह ने नागर विमानन सचिव वी सोमसुंदरम से मुलाकात की, जिससे ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि प्रवर्तक की विमानन कंपनी में फिर से निवेश की योजना है। यह पूछने पर कि क्या वह निवेश करेंगे, सिंह ने इसका जवाब देने से इनकार कर दिया, लेकिन कहा कि स्पाइसजेट में बहुत संभावनाएं हैं। स्पाइसजेट की मूल कंपनी सन समूह के मुख्य वित्त अधिकारी एस एल नारायणन ने कहा कि हमें थोड़ी गुंजाइश चाहिए। यदि हमें बैंकों से थोड़ा समय मिलता है और कलानिधि मारन गारंटी देने के लिए तैयार हो जाते हैं तो हम फिर से सामान्य तौर पर काम-काज कर सकते हैं। संकलन होने पर हम भुगतान करने लगेंगे।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।