इबोला से बचने के बाद भी करें असुरक्षित यौन संबंध से परहेज
(India) शोधकर्ताओं का कहना है कि यह सलाह यौन संबंधों के जरिए इबोला वायरस को एक से दूसरे इंसान में फैलने से रोकने के नजरिए से दी गई है और यह एक अवलोकन पर आधारित है। शोधकर्ताओं ने कहा, ‘इस विषय पर और अधिक अनुसंधान किए जाने की आवश्कता है, फिर भी स्वास्थ्य विशेषज्ञों को इबोला से उबर चुके पुरुषों को यौन संबध से परहेज करने या कम से कम तीन महीने तक असुरक्षित यौन संबंध नहीं बनाने की सलाह देनी चाहिए है।’ वाल्टर कारडोना-माया, पौला वेलिल्ला हर्नांडेज और डेनियल हेनाओ ने 1977 से 2007 के दौरान इबोला जैसे लक्षणों से पीड़ित रहे और स्वास्थ्य लाभ ले रहे मरीजों के स्वास्थ्य का अध्ययन किया। उन्होंने पाया कि पुरुषों के वीर्य में इबोला वायरस औसतन 66.6 दिनों तक और ज्यादा से ज्यादा 91 दिनों तक जीवित रहता है। शोधकर्ताओं के अनुसार, ‘हाल ही में बड़े पैमाने पर फैले इबोला वायरस के प्रकोप इस बीमारी का अब तक का सबसे भयंकर और लंबा मामला है। अध्ययन में हमें पता चला कि हमने इस बीमारी को गंभीरता से न लेते हुए कितनी उपेक्षा की। इस जानलेवा बीमारी को जड़ से मिटाने के लिए व्यापक अध्ययन किए जाने की आवश्यकता है, ताकि सामाजिक, नैदानिक और जैविक निर्धारकों की स्थापना की जा सके।’ यह अध्ययन जर्नल रिप्रोडक्टिव साइंस में प्रकाशित हुई है।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।