1 करोड़ फर्जी गैस कनेक्शंस काटे
(India)
सरकारी ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने धीरे-धीरे करीब 1 करोड़ फर्जी कुकिंग गैस कनेक्शंस को डिसकनेक्ट कर दिया है और 3,400 करोड़ रुपये से ज्यादा की सालाना सब्सिडी के नुकसान को बंद कर दिया है। साथ ही कंपनियां नो-योर-कस्टमर (केवाईसी) डिटेल्स के जरिए मल्टिपल कनेक्शंस रखने वाले कन्जयूमर को ट्रैक करने की कोशिश जारी रखे हुए हैं। गवर्नमेंट और इंडस्ट्री ऐग्जिक्युटिव्स ने बताया कि पिछले छह महीनों में 50 पर्सेंट से ज्यादा मल्टिपल कनेक्शंस की पहचान कर ली गई है। अब कंपनियां सभी नए और इनऐक्टिव कन्जयूमर्स (जिन्होंने छह महीने से ज्यादा समय से ) के केवाईसी के जरिए डुप्लिकेट कनेक्शंस की किसी भी संभावना को खत्म करने की कोशिश कर रही हैं। इंडस्ट्री ऐग्जिक्युटिव्स ने बताया कि कंपनियां उस कस्टमर्स के केवाईसी पर जोर देती हैं, जो कि अपने कनेक्शंस को रेग्युलराइज या ट्रांसफर कराना चाहते हैं। इसके अलावा, उन मामलों में भी केवाईसी जरूरी है, जिसमें कन्जयूमर्स नाम में बदलाव करना चाहते हैं।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।