कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (ईपीएफओ) के पांच करोड़ से अधिक अंशधारकों को मौजूदा वित्त वर्ष के लिए अपनी जमाओं पर 8.75 प्रतिशत ब्याज मिलेगा। पिछले वित्त वर्ष भी इसी दर से ब्याज दिया गया था। सूत्रों ने बताया, वित्त मंत्रालय ने मौजूदा वित्त वर्ष के लिए ब्याज दर 8.75 प्रतिशत पर बनाए रखने के ईपीएफओ के केंद्रीय न्यासी बोर्ड के फैसले को मंजूरी दे दी है। उल्लेखनीय है कि पिछले वित्त वर्ष 2013-14 में ब्याज दर 8.75 प्रतिशत जबकि 2012-13 में 8.5 प्रतिशत थी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पीएफ जमाओं पर ब्याज की इस दर को अब श्रम मंत्रालय व आयकर विभाग अधिसूचित करेगा। इस फैसले का कार्यान्वयन अधिसूचना की तारीख से ही होगा। केंद्रीय न्यासी बोर्ड की 28 अगस्त को हुई बैठक में पीएफ जमाओं पर ब्याज दर 8.75 प्रतिशत पर बनाए रखने का फैसला किया गया था।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।