(DELHI, India)
सरकार द्वारा की गई एक अन्य नियुक्ति में केंद्रीय गृह मंत्रालय में विशेष सचिव (आंतरिक सुरक्षा) प्रकाश मिश्र को सीआरपीएफ का प्रमुख बनाया गया है। केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) देश का सबसे बड़ा अर्ध..सैनिक बल है जिसमें तीन लाख से ज्यादा कर्मी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 1978 बैच के आरएएस कैडर अधिकारी खन्ना के नाम को मंजूरी दी। उनकी नियुक्ति मौजूदा प्रमुख आलोक जोशी के अवकाश ग्रहण करने के बाद 31 दिसंबर से दो साल की अवधि के लिए होगी। अरविन्द सक्सेना को ‘एविएशन रिसर्च सेंटर’ (एआरसी) का प्रमुख बनाया गया है। रॉ में आतंकवाद विरोधी इकाई के जनक माने जाने वाले खन्ना दुनिया भर की खुफिया एजेंसियों से सहयोग हासिल करने में अग्रणी रहे हैं। रॉ में अपने लंबे कार्यकाल के दौरान खन्ना पूर्वोत्तर के अलावा देश से बाहर भी काम कर चुके हैं। सक्सेना भी 1978 बैच के आरएएस अधिकारी हैं। वह एआरसी के निदेशक होंगे। एआरसी मानवरहित हवाई वाहनों तथा मिग एवं हेलीकाप्टरों आदि के जरिए सीमाओं की हवाई निगरानी करता है। सक्सेना अगले साल अगस्त तक पद पर रहेंगे। सीआरपीएफ प्रमुख नियुक्त किए गए मिश्र 1977 बैच के ओड़िशा कैडर के आईपीएस अधिकारी हैं। यह पद दिलीप त्रिवेदी के 30 नवंबर को अवकाश ग्रहण करने के बाद से रिक्त था। नक्सल विरोधी अभियानों में सीआरपीएफ की अहम भूमिका रही है। खुद मिश्र भी ऐसे अभियान का नेतृत्व कर चुके हैं जब वह ओड़िशा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) थे। करीब तीन लाख कर्मियों वाला बल कई चुनौतियों का सामना कर रहा है, खासकर वामपंथी उग्रवाद से निपटने में। बल के आधुनिकीकरण और परिचालन दक्षता को दुरूस्त करने के लिए सरकार ने हाल ही में तीन समितियां गठित की हैं।
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।