इस साल दुनिया का चौथा सबसे बड़ा इस्पात उत्पादक बना रहेगा भारत
(India) जनवरी से नवंबर की अवधि में देश में 7.61 करोड़ टन का इस्पात उत्पादन किया गया, जो पिछले साल की समान अवधि में 7.43 करोड़ टन रहा था। इस तरह देश में इस्पात उत्पादन 2.4 प्रतिशत बढ़ा। इस्पात उत्पादन के मामले में भारत चौथे स्थान पर कायम है। वैश्विक स्तर पर इस दौरान इस्पात उत्पादन 1.8 प्रतिशत बढ़कर 149.77 करोड़ टन पर पहुंच गया, जो पिछले साल समान अवधि में 147.14 करोड़ टन रहा था।

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।