(India)
वैसे तो मोटोरोला ने अपने मोस्ट अवेटेड हाई-बजट स्मार्टफोन मोटोx की बिक्री ऑनलाइन रिटेलर साइट फ्लिपकार्ट पर सितंबर में ही शुरू कर दी थी लेकिन अब तक इसका 16जीबी का मॉडल ही उपलब्ध था, ये स्मार्टफोन रविवार को आधी रात से फ्लिपकार्ट पर बिक्री के लिए मौजूद होगा. लेदर और वुडेन मिक्स बैक बॉडी युक्त 2nd जेनरेशन मोटोx की कीमत 33, 999 रुपये है. नए मोटोx का डिस्प्ले 5.2 इंच फुल HD और कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 प्रोटेक्शन से लैस होगा. इसका रिजॉल्यूशन 1920x1080 पिक्सल है, 2nd जेनरेशन स्मार्टफोन 2.5GHz स्नैपड्रैगन 801 प्रोसेसर से लैस है, इस फोन में 2 जीबी की रैम है और इसकी इंटरनल मेमोरी 32 जीबी होगी, इस नई जेनरेशन की बैटरी भी पहले से ज्यादा बेहतर 2300mAh है, नया मोटोx 13 मेगापिक्स्ल से लैस है तो वही इस फोन का फ्रंट कैमरा 2 मेगापिक्सल का है साथ ही इसमें डुअल LED फ्लैश भी है, इस फोन का कैमरा लाइट की कमी में भी शानदार पिक्चर क्वालिटी देगा, नया मोटोX अल्ट्रा HD 4k वीडियो रिकॉर्डिग सपोर्टिव होगा, ये फोन एंड्रॉयड 4.4 किट-कैट ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा और इस फोन में एंड्रॉयड का अपकमिंग वर्जन एंड्रॉयड लॉलीपोप भी अपग्रेडेबल होगा
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।