ड्रग्स तस्करी से जुड़े 6000 करोड़ रुपए के कालाधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने पंजाब के राजस्व मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया से पूछताछ की। दूसरी ओर मजीठिया के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस ने प्रवर्तन निदेशालय के बाहर विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही पुलिस बीएमसी चैक पर धरना भी दिया। तो एबीवीपी ने भी मामले में प्रदर्शन करते हुए मजीठिया से इस्तीफे की मांग की। मादक पदार्थ से संबंधित 6,000 करोड़ रुपये के कथित धन शोधन मामले में पंजाब के राजस्व मंत्री विक्रम सिंह मजीठिया से जालंधर में पूछताछ हुई है। इडी की पूछताछ में मजीठिया ने अपनी सफाई में कहा कि वे तो बिल्डिंग मालिक के पास चाय पीने के लिए आए हैं। बता दें, मजीठिया मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की पुत्रवधु केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल के भाई हैं। उनको ड्रग तस्करी मामले में ईडी ने गत सप्ताह समन जारी किया था। उसके बाद पंजाब की राजनीति में एकदम उबाल आ गया। भाजपा ड्रग तस्करी मामले में मजीठिया के इस्तीफे की लगातार मांग कर रही है। इससे पूर्व ईडी का समन जारी होने पर कैबिनेट मंत्री सरवन सिंह फिल्लौर का इस्तीफा हो चुका है।..........
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।