'किसिंग बाबा' गिरफ्तार, महिलाओं को चूमकर इलाज करने का करता था दावा
(ANDHRAPRADESH, India) पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। आंध्र प्रदेश के कडपा जिले के प्रोद्दातूर कस्बे में गुरुवार को उसे गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसे कोर्ट के समक्ष पेश किया, जहां से उसे दो सप्ताह की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। उसके विकृत मस्तिष्क को देखते हुए अदालत ने उसका इलाज मानसिक अस्पताल में कराने के लिए भी कहा है। पुलिस ने कहा कि सुब्बा रेड्डी नामक एक व्यक्ति को भी गिरफ्तार किया गया है, जो पूरे जिले में उस फर्जी तांत्रिक को मशहूर बनाने के काम में लगा था। वह लोगों से कहा करता था कि बाबा उनके तमाम दुख-दर्द, वित्तीय तथा घरेलू समस्याओं का समाधान कर सकते हैं। कस्बे के अयप्पा मंदिर के पीछे स्थित एक मकान में कमरा लेकर पिछले दो महीने से यह फर्जी तांत्रिक लोगों को ठग रहा था। कई निस्संतान दंपत्ति भी उसके पास अपनी व्यथा लेकर आते थे। टेलीविजन चैनलों पर बाबा की करतूतों को दिखाने के बाद पुलिस हरकत में आई। वह पुरुषों को केवल एक नींबू देता था, जबकि महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार करता था। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे इस तरह के फर्जी तांत्रिकों के चक्कर में न फंसें।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।