(UTTARPRADESH, India)
इन लोगों के धर्म परिवर्तन के बाद जबरन धर्म परिवर्तन की अटकलें थी जिसे खुद इस परिवार ने खारिज कर दिया, परिवार का कहना है कि उन्होंने अपनी इच्छा से हिंदू धर्म अपनाया है., जबरन धर्म परिवर्तन की खबर आने के बाद प्रशासन और राजनीतिक लोग यहां पहुंच गए, हिंदू धर्म अपनाने वाले परिवार के सदस्य का कहना है कि वो इस गांव में पिछले 22 सालों से रह रहा था लेकिन मुस्लिम सामाज के लोगों ने उनकी कोई खबर नहीं ली. इससे तंग कर ही आकर ही उन्होंने हिंदू धर्म अपना लिया, आगरा इससे पहले भी धर्म परिवर्तन की घटनाओं को लेकर सुर्खियों में आ चुका है. यहां के वेद नगर और एत्मादपुर में हुए धर्म परिवर्तन मामलो में सड़क से लेकर संसद तक हंगामा काटा गया था.
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।