भारत आई 32 लाख की क्वासाकी बाइक, एडवांस बुकिंग शुरू
(India) कंपनी ने इस बाइक के लिए एडवांस बुकिंग्स लेना भी शुरू कर दिया है। कंपनी की ओर से ऑफिशियल तौर पर इस बाइक को भारत में मार्च 2015 में लॉन्च किया जा रहा है। आपको बता दें कि क्वासाकी निंजा एच2 एक स्ट्रील लीगल श्रेणी की सुपरबाइक है। भारत में इसकी ऑनरोड कीमत 32 लाख रूपए (एक्स शोरूम मुम्बई) रखी गई है। मुंबई में क्वासाकी डीलरशीप पर इस बाइक के लिए 10 लाख रूपए में एडवांस बुकिंग्स शुरू हो चुकी है। गौरतलब है कि कावासाकी निंजा एच2 को कंपनी ने ईआईसीएमए मोटर शो के दौरान प्रदर्शित किया था। इसमें एक और खास बात ये है कि क्वासाकी की ओर से बाइक की पहली खेप में सिर्फ पांच बाइक ही डिलीवर करेगी। आपको बता दें कि इसकी पांच यूनिट में से चार पहले ही बुक हो चुकी हैं। दिखने में यह बाइक काफी हद तक क्वासाकी निंजा एच2आर से मिलता-जुलता ही है। कंपनी ने इसमें सुपरचार्जड 998सीसी, लिक्विड कूल्ड, इनलाइन-4 इंजन दिया है जो 197 एचपी का जबरदस्त पावर जनरेट करता है। इसमें एडवांस तक नीकी फीचर्स के तौर पर लॉन्च कंट्रोल, ट्रेक्‍शन कंट्रोल, इंजन ब्रेक कंट्रोल, एंटी-लॉक ब्रेक्स और इलेक्ट्रॉनिक स्टे‌यरिंग डंपर आदि दिए गए हैं। इसका कुल वजन 239 किग्रा है।

Digital Desk: Shiv Kishor

DISCLAIMER:

इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।