बेंगलुरु चर्च स्ट्रीट ब्लास्ट : बिहार के जहानाबाद से एक संदिग्ध हिरासत में
(Anekal, Bangalore) खबर है कि बिहार एटीएस ने जहानाबाद से एक सदिंग्ध को हिरासत में लिया है। इस धमाके में एक महिला की मौत हो गई थी जबकि तीन अन्य घायल हो गए थे,,,इससे पहले धमाके के तुरंत बाद जो दो युवक रेस्टोरेंट से निकले थे, उन्हें संदिग्ध मानकर पुलिस ने हिरासत में लिया था। इन दोनों युवकों को सीसी टीवी फुटेज के आधार पर पकड़ा गया था। इन दोनों युवकों से क्या जानकारी हासिल हुई इसका खुलासा हालांकि पुलिस ने नहीं किया है। पुलिस को शक है कि धमाके के पीछे सिमी के फरार आतंकियों का हाथ हो सकता है। पुलिस ने कहा कि मध्यप्रदेश की खंडवा जेल से सिमी के कुछ आतंकी फरार हुए थे, जो बेंगलुरु में जाकर छुपे हुए थे।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।