(Rajasthan, India)
सांगानेर के मदरसे में पिछले दिनों एक नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को सांगानेर थाना पुलिस ने मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के दौरान आरोपित ने दुष्कर्म की बात भी कबूल की है। वारदात के बाद पुलिस ने मदरसे में आने वाले संदिग्ध युवक का स्केच बनवाया और लोगों को दिखाया तो लोगों ने आरोपित की पहचान कर ली। जिसके बाद झोटवाड़ा से युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित शहजाद उर्फ साजिद आलिया उत्तर प्रदेश का रहने वाला है और जयपुर में झोटवाड़ा इलाके में रहता है। युवक नशे का आदी है। वारदात के समय भी वह नशे में ही था।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।