कार की डिक्की और पीछे की सीट पर रखकर चार युवकों को जलाया
(HARYANA, India) बहादुरगढ़ स्थित इसरहेड़ी गांव के जंगल में गुरुवार सुबह एक जली हुई इटिऑस कार में चार कंकाल मिले। पुलिस को आशंका है कि चारों शवों को हत्या के बाद जलाया गया है। शव इतनी बुरी तरह से जले हुए थे कि पुलिस शिनाख्त भी नहीं कर पाई। परिजनों के पहुंचने पर इनकी पहचान की गई। मृतकों में दिल्ली नजफगढ़ के मित्राव गांव के 32 वर्षीय सुधीर, 28 वर्षीय मनीष और 23 वर्षीय संदीप शामिल हैं। समसपुर गांव के 17 वर्षीय दीपक का भी शव पुलिस को मिला है। परिजनों ने हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई है। जिस इलाके में इन शवों को जलाया गया है, वह इसरहेड़ी गांव का सुनसान इलाका है। पुलिस का कहना है कि घटना को रात में अंजाम दिया गया। दो शवों को गाड़ी की डिक्की और दो को पीछे की सीट पर डालकर जलाया गया। सुबह जब गांव वालों की नजर कार पर पड़ी तो तो पूरा मामला सामने आया। आनन-फानन में पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।