कोडरमा में छह लुटेरे गिरफ्तार
(India)
कोडरमा पुलिस ने शनिवार को वाहन लूट गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह लुटेरों को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी लुटेरों ने 27 दिसंबर को गझंडी रोड पर कई ट्रकों में हथियार के दम पर लूटपाट की थी। जिसके बाद पुलिस ने विशेष जांच करते हुए गिरोह के सरगना मनोज रबिदास सहित छह को गिरफ्तार कर लिया। जबकि एक आरोपी फिलहाल फरार है। पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन हजार रुपए और दो मोबाइल भी बरामद किए हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।