(DELHI, India)
आनन-फानन में कंपनी के अधिकारियों ने इसकी सूचना कोलकाता हवाईअड्डे पर दी। वहां सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई। एयर इंडिया ने इस संबंध में बहुबाजार थाने में मामला दर्ज कराया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कंपनी सूत्रों के अनुसार धमकी भरा फोन शाम ठीक 5.40 बजे आया। कंपनी ने अपने कर्मचारियों को भी अलर्ट कर दिया है। इसके साथ ही एयर इंडिया के दफ्तर को भी उड़ाने की धमकी दी गई है, जिसके बाद एयरपोर्ट की सुरक्षा बढ़ा दी गई। इसके साथ ही एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया और सीआईएसएफ के अफसरों ने बैठक की। धमकी भरे फोन के बाद खुफिया एजेंसी ने एयर इंडिया की दिल्ली-काबुल उड़ान को अलर्ट भी भेजा है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।