(BIHAR, India)
पुलिस ने शनिवार को बताया कि महिला आरोपी युवक के खेत में शौच कर रही थी, जिस कारण उसने वारदात को अंजाम दिया। मामला वैशाली जिले के चकयाज गांव का है, जो राजधानी पटना से 50 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। पुलिस ने कहा कि शुक्रवार को कुसमा देवी के पड़ोसी भागवत पासवान ने उसे सबक सिखाने के लिए उसकी जीभ काट दी। पीड़िता के पति इंद्रदेव पासवान ने आरोपी पड़ोसी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। उसने कहा, पहले मेरी पत्नी को पीटा गया और बाद में उसकी जीभ काट दी गई। पुलिस अधिकारी ने कहा, ऐसा लगता है कि घटना का कारण दोनों परिवारों के बीच कोई पुराना विवाद है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।