माओवादियों ने की दो लोगों की हत्या, सुरक्षा बलों ने छेड़ा अभियान
(ORISSA, India) पुलिस ने आज बताया कि करीब 30 उग्रवादी कल रात केरीगुडा गांव में घुस गए और वहां दो युवकों को उनके घर से जबरन निकाल कर ले गए। उन्होंने बताया कि बाद में स्थानीय लोगों ने गांव के बाहरी इलाके में जंगल की ओर जाने वाली एक सड़क पर उनके शवों को देखा। पुलिस ने बताया कि मुखबिरी के संदेह में उग्रवादियों ने दोनों की पीट-पीट कर हत्या कर दी। आईजी (दक्षिण-पश्चिम) वाई के जेठवा ने बताया कि आंध्रप्रदेश की विशेष पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) के जवानों ने कल ओडिशा-आंध्रप्रदेश सीमा पर मलकानगिरि जिले के दूर दराज के इलाके में नक्सल विरोधी अभियान चलाया। उन्होंने बताया कि इलाके में माओवादियों की गतिविधियों और कुछ जगहों पर गोलीबारी के बारे में खबर मिलने के बाद अभियान शुरू किया गया।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।