(JAMMUandKASHMIR, India)
पाक सेना और भारतीय सेना के मध्य चल रहे संघर्ष के बीच सीमा स्थित 4000 से अधिक लोगों को सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन करना पड़ा। इसके साथ ही प्रभावित क्षेत्रों में सभी स्कूलों तथा कॉलेजों को अनिश्चितकालीन समय के लिए बंद कर दिया गया है। जम्मू-कश्मीर के सांबा तथा हीरानगर में सोमवार को भी पाक रेंजर्स ने फायरिंग शुरू की जो देर रात तक चलती रही। इस फायरिंग में भारतीय सेना के एक जवान के शहीद होने की भी खबर है जबकि एक औरत की भी मृत्यु हो गई और 10 भारतीय नागरिक घायल हो गए। पाक सेना ने सीमा पर लगते भारतीय गांवों चक्र, शेरपुर तथा लोंदी को भी निशाना बनाकर फायरिंग की जिसके चलते सीमा से साढ़े तीन किलोमीटर तक की सीमा में मौजूद लगभग 50 गांवों को खाली करवा लिया गया है। इसके साथ ही सीमा से पलायन करने वालों की संख्या 12,000 से अधिक हो गई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।