कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर ने अपनी पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत जहर से होने की खबर पर हैरानी जताते हुए मंगलवार को कहा कि इस मामले में वह पुलिस को पूरा सहयोग करेंगे। थरूर ने इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज होने की खबर पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा, ष्मैं यह सुनकर हैरान हूं दिल्ली पुलिस ने सुनंदा की हत्या के मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मैं इस मामले की बारीकी से जांच चाहता हूं और इस संबंध में पुलिस को हर तरह से सहयोग करूंगा।ष्साथ ही थरूर ने कहा कि उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि उनकी पत्नी की हत्या की गई है। उन्होंने कहा कि वह मामले की व्यापक जांच पड़ताल चाहते हैं ताकि सच्चाई सबके सामाने उजागर हो सके। उन्हें पोस्टमार्टम रिपोर्ट तथा इस हत्या के संबंध में अब तक हुई जांच की कोई रिपोर्ट नहीं दी गई है। गौरतलब है कि दिल्ली पुलिस ने सुनंदा हत्याकांड में अज्ञात लोगों के खिलाफ मंगलवार को मामला दर्ज किया है। यह मामला चिकित्सा बोर्ड के उस निष्कर्ष के आधार पर दर्ज किया गया जिसमें कहा गया है कि सुनंदा की मृत्यु अप्राकृतिक थी और उनकी मृत्यु जहर की वजह से हुई है।
Author: JAN TV Editorial Team
DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।