मुंबई एयरपोर्ट पर मिला आईएसआईएस का पोस्‍टर- '10 जनवरी को हमला करने की धमकी'
(MAHARASHTRA, India) मुंबई एयरपोर्ट के अंदर एक दीवार पर हाथ से लिखे नोट के सामने आने के बाद खुफिया एजेंसियों को बुधवार को अलर्ट कर दिया गया है। इस नोट में आईएसआईएस की ओर से 10 जनवरी को हमला करने की बात लिखी गई है। जानकारी के अनुसार, एयरपोर्ट के अंदर स्थित एक टॉयलेट की दीवार पर पैन से लिखा एक पोस्‍टर (नोट) चिपकाया हुआ मिला, जिसमें 'ATTACK BY ISIS 10-01-2015' लिखकर हमले की धमकी दी गई है। छत्रपति शिवाजी इंटरनेशनल एयरपोर्ट के टर्मिनल दो के अंदर एक टॉयलेट में हाथ से लिखा यह पोस्‍टर पाया गया। एयरपोर्ट के अंदर आईएसआईएस के इस मैसेज के बाद खुफिया एजेंसियां खासी चौंकन्‍नी हो गई है। एयरपोर्ट की सुरक्षा में तैनात सीआईएसएफ के कर्मी अब उस एरिया के सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुट गए हैं ताकि दोषी व्‍यक्ति का पता लगाया जा सके। वहीं, हाउसकीपिंग में वहां तैनात कर्मियों से भी इस बाबत पूछताछ की जा रही है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।