दिल्ली पुलिस ने थरूर को भेजा नोटिस
(India)
दिल्ली पुलिस ने कांग्रेस सांसद शशि थरूर को उनकी पत्नी सुनंदा पुष्कर की रहस्यमीय मौत के संबंध में जांच में सहयोग को लेकर नोटिस भेजा है. सूत्रों ने कहा कि थरूर को जल्द से जल्द जांच में शरीक होने के लिए कहा गया है. थरूर अभी केरल में हैं.‘हत्या से जुड़े जांच में थरूर के सहयोग के संबंध में उन्हें कानूनी नोटिस भेजा गया है. यह पूछताछ उनसे सीआरपीसी की धारा 160 के तहत की जाएगी.’पुष्कर के पोस्टमॉर्टम के लिए गठित डॉक्टरों के बोर्ड द्वारा अंतिम रिपोर्ट दिए जाने के बाद दिल्ली पुलिस ने कुछ ही दिन पहले इस संबंध में हत्या का मामला दर्ज किया. मामले में जांच के लिए पुलिस ने एक एसआईटी का भी गठन किया है.पिछले साल 17 जनवरी को दक्षिणी दिल्ली के होटल के कमरे में पुष्कर मृत पाई गई थीं.

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।