'लव जेहाद': VHP के निशाने पर अब करीना कपूर; मैग्‍जीन में छपी 'मोर्फ' तस्‍वीर, सैफ से निकाह पर सवाल
(MAHARASHTRA, India) इसमें लव जेहाद विवाद में अब करीना का नाम शामिल किया गया है और करीना को लव जेहाद का शिकार बताया गया है। वीएचपी की महिला शाखा दुर्गा वाहिनी की मैग्‍जीन हिमालय ध्‍वनि में करीना कपूर की एक विवादित (मोर्फ) तस्‍वीर कवर पेज पर छापी गई है। इस तस्‍वीर में करीना का आधा चेहरा असली और आधा चेहरा बुर्के में है। इसमें आधा चेहरा हिंदू का और आधा चेहरा मुस्लिम का दिखाया गया है,,,मैग्‍जीन के कवर पेज पर लिखा है, धर्मांतरण से राष्‍ट्रांतरण। मैग्‍जीन ने करीना की तस्‍वीर का इस्‍तेमाल कर लव जेहाद की बात कही है। गौर हो कि लव जेहाद के खिलाफ सैफ अली खान से शादी करने वाली करीना कपूर की मोर्फ तस्वीर के जरिए वीएचपी की दुर्गा वाहिनी ने एक मुहिम शुरू की है। अब ये सवाल उठता है कि क्या दुर्गा वाहिनी करीना को पोस्टर गर्ल की तरह इस्तेमाल कर रही है? वीएचपी की दुर्गावाहिनी ने मुस्लिम युवकों से शादी करने वाली हिंदू महिलाओं के लिए 'रीकनवर्ट' नाम से एक अभियान शुरू किया है। वीएचपी की महिला विंग दुर्गावाहिनी की ओर से संचालित मैगजीन 'हिमालय ध्वनि' इसी मुद्दे पर निकाली गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक 'हिमालय ध्वनि' मैग्‍जीन ने अपने कवर पर बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर की विवादास्पद फोटो लगाई है। पत्रिका के संपादकीय में लिखा गया है कि लव जिहाद और धर्मांतरण पर काफी चर्चा हो चुकी है। धर्मांतरण के कारण राष्ट्र बंटा और पाकिस्तान बना। इसमें सवाल किया गया है कि यदि एक लड़की लव जिहाद में फंस जाती है और गलती से मुस्लिम बन जाती है, अब वह अपने मूल धर्म में वापस आना चाहती है तो क्या यह उसका अधिकार नहीं है।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।