दिल्ली मेट्रो स्टेशन पर सीआईएसएफ कांस्टेबल ने गोली मारकर की खुदकुशी
(DELHI, India) अधिकारियों ने बताया कि यह घटना तड़के तीन बजे उस समय हुई जब कांस्टेबल मुकेश कुमार (40) अपने साथी के साथ नियमित गश्त के बाद लौट रहा था। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि वापसी पर, मुकेश ने अपने सिर पर एके-47 राइफल रख ली और खुद को गोली मार ली। उसका साथी उससे आगे था और उसे मुकेश को रोकने का मौका नहीं मिला। उन्होंने बताया कि मुकेश ने अपनी कनपटी पर तीन गोली मार लीं। उसे एलएनजेपी अस्पताल ले जाया गया जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने घटना की जांच का आदेश दिया है और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गये हैं। दिल्ली के अलीपुर के रहने वाला मुकेश 28 दिसंबर को छुट्टी से लौटा था। अधिकारी ने बताया कि खुदकुशी करने के कारणों का तत्काल कुछ पता नहीं चल सका है। कांस्टेबल 1997 में अर्धसैनिक बल से जुड़ा था और वह यहां एयरपोर्ट मेट्रो लाइन के नयी दिल्ली स्टेशन पर तैनात था। उसके परिवार में उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं।

Author: JAN TV Editorial Team

DISCLAIMER: इस वेबसाइट पर दी गई जानकारी केवल सामान्य एवं शैक्षणिक उद्देश्यों के लिए है। हमने जानकारी को सटीक रखने का प्रयास किया है, लेकिन इसकी पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं दी जाती। तृतीय-पक्ष वेबसाइटों या स्रोतों की सामग्री पर हमारा नियंत्रण नहीं है। इस जानकारी के आधार पर लिया गया कोई भी निर्णय आपके अपने विवेक और जोखिम पर होगा।